लता चौक पर तैनात ट्रैफिक कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेते वीडियो वायरल लता चौक पर रिक्शेवाले से रुपए लिए जोखन यादव लाइन हाजिर
1 min readअयोध्या।

अयोध्या के लता चौक पर तैनात ट्रैफिक कॉन्स्टेबल जोखन यादव का रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया है। वह एक ई-रिक्शा चालक से पैसे ले रहा है। कॉन्स्टेबल नोट को मुट्ठी में दबाए हुए दिखाई दे रहा है और उसे छिपाने की कोशिश कर रहा है। अयोध्या सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया- वीडियो सामने आने पर आरोपी कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है। वीडियो और आरोपों की जांच कराई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना लता चौक की बताई जा रही है, जहां यह पुलिसकर्मी अक्सर ड्यूटी पर तैनात था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है और आम जनता ने पुलिस प्रशासन से इस पर कार्रवाई की मांग की है। अयोध्या सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया ” वीडियो को संज्ञान में लेकर आरोपी पुलिस कर्मचारी को लाइन हाजिर किया गया है। वीडियो पांच दिन पुराना है। गौरतलब है कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि और राम मंदिर निर्माण के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं, ऐसे में पुलिस की भूमिका बेहद संवेदनशील है। ऐसे में किसी भी तरह की रिश्वतखोरी की घटनाएं न सिर्फ विभाग की छवि खराब करती हैं, बल्कि आम जनता का विश्वास भी डगमगाता है।
