February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शाहनवाज़ खान और रईस मलिक एक ही मंच पर वायरल तस्वीर से सियासी हलचल तेज़,नया समीकरण या रणनीती

1 min read
Spread the love


सहारनपुर

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है – जिसमें कांग्रेस सांसद इमरान मसूद – सपा एमएलसी शाहनवाज खान और बसपा से चुनाव लड़ चूके रईस मलिक एक साथ नजर आ रहे हैं – इस फोटो को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है-कुछ इसे राजनीति में नए समीकरण की शुरुआत मान रहे हैं- तो कुछ इसे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एक मजबूत सामाजिक गठजोड़ की रणनीति बता रहे हैं- कई विश्लेषक इसे तेली समाज को एकजुट करने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं- वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने इस तस्वीर को लेकर आलोचना भी की है- कईयों का कहना है कि यह व्यक्तिगत स्वार्थ के तहत बना सुविधा गठबंधन है – जिसमें वैचारिक स्थिरता नहीं दिखती- कुछ ने इसे पुराने विरोधियों का दिखावा मात्र कहा है- कुछ लोग इमरान की मजबूत पकड़ की बानगी बता रहे हैं- हालांकि इस फोटो पर तीनों नेताओं ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है-लेकिन तस्वीर ने सियासी समीकरणों को लेकर चर्चाओं की आग जरूर भड़का दी है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *