रक्तदान शिविर, डॉक्टर्स-डे और सीए-डे के साथ रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ के नये सत्र का शुभारंभ
1 min readवाराणसी।
जनपद में रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ ने अपने नये सत्र 2025-26 की प्रेरणादायक शुरुआत रक्तदान शिविर, डॉक्टर्स-डे और सीए-डे जैसे समाजोपयोगी आयोजनों के साथ की। यह त्रिस्तरीय कार्यक्रम आशीर्वाद हॉस्पिटल, महमूरगंज में संपन्न हुआ, जिसमें वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.पी. गुप्ता एवं डॉ. उषा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में तथा डॉ शलभ गुप्ता, डॉ कावेरी गुप्ता, डॉ समीर गुप्ता, डॉ दीपाली गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के मंडलाध्यक्ष डॉ. आशुतोष अग्रवाल और क्लब के असिस्टेंट गवर्नर आयुष्मान सुरेका ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया व रक्तदान करने वाले सदस्यों की हौसला अफजाई की।
क्लब की अध्यक्ष रुचि भार्गव ने अपने कार्यकाल के प्रथम दिन सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान शिविर से हुई, जिसमें क्लब के रो राजेश भार्गव, रो शुभश्री जायसवाल, रो डॉ आर के जायसवाल, रो नीरज अग्रवाल, रो सी ए सतीश जैन, रो डाँ अनूप मिश्रा, रो अरविन्द जायसवाल, रो सजीव शर्मा, रो विनोद गुप्ता, रो शिवम अग्रवाल, रो विजय केसरी, रो मोनीषा सिह, रो सूरज अग्रवाल, रो सुनील रस्तोगी आदि सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। मुख्य अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे “जीवन का श्रेष्ठतम दान” बताया।
इसके पश्चात डॉक्टर्स-डे एवं सीए-डे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर शहर एवं क्लब के ख्यातिलब्ध चिकित्सकों को और क्लब से जुड़े प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन नर्वदानंद दुबे द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्यगण, डॉक्टर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। इस कार्यक्रम में क्लब के सुरेश खण्डेलवाल, सीए सतीश जैन, दीपक माहेश्वरी, राजेश भार्गव, शुभश्री जायसवाल, डॉ राकेश जायसवाल, डॉ राकेश मोहन, नीरज अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

