दबंगों ने महिला से की मारपीट, गुंडई के बल पर करायी बाउंड्री, पुलिस बनी मूकदर्शक
1 min readबलिया

जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र के नीरूपुर गांव में मंगलवार को दबंगों की गुंडई देखने को मिला है। दबंगों ने जमीन क़ब्ज़ा करने के लिए बाउंड्री करा दी। घर की महिला रोकने आयी तो उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित परिवार का कहना है की दबंग कौशल तिवारी थाने से मिलकर ये काम कर रहा है। पुलिस को जानकारी होते हुए मूकदर्शक बनी हुई है और विरोधियों की मदद कर रही हैं।
ग्राम, नीरुपुर, थाना हल्दी निवासी प्रार्थी त्रिभुवन तिवारी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। आरोप है की हाईकोर्ट की अवहेलना करके थानाध्यक्ष हल्दी अपने सिपाहियों के मौजूदगी में विरोधी कौशल तिवारी, उसकी पत्नी रानी पाठक, मनोज तिवारी, मुन्ना पांडे के साथ दीवार जुड़वा रहे हैं। उसकी पत्नी रीता तिवारी के रोकने के बावजूद विरोधी पक्ष से मिलकर मार -पीर करवा रहे है। साथ ही उसको ढूढ़कर बन्द करने और पीटने की धमकी दे कर खोज रहा है। वह किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेज भेजा हैं। वह और उसकी पत्नी रीता तिवारी को उसके सहयोगी कुछ मजदूर और कुछ बाहरी गुंडे साथ सड़े हैं। जो उसकी मदद कर रहे है।
