सीएचसी में जन औषधि केंद्र के उद्घाटन पर सभासद आरती जयसवाल के साथ मौजूद चिकित्सक के डाक्टर
1 min read
गोसाईगंज अस्पताल में खुला जन औषधि केंद्र गरीबों के लिए मुफीद साबित होगा :–आरती जयसवाल
अयोध्या

जनपद के गोसाईगंज अस्पताल में खुला प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र गरीबों के लिए वरदान साबित होगा।अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब बाहर से महंगी दवाइयां खरीदने से निजात मिलेगा तथा कम मूल्य में दवाइयां यहा पर मिलने से उनके जेब पर बोझ भी नहीं पड़ेगा।सीएचसी में जन औषधि केंद्र खोलने की मंजूरी देने के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं सीएमओ साधुवाद एवं बधाई के पात्र हैं।उक्त बाते गोसाईगंज अस्पताल में खुले पीएम भारतीय जन औषधि केंद्र का सोमवार को फीता काटकर शुभारंभ करने के बाद गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद एवं जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति (रजि0) की अध्यक्ष श्री मती आरती जयसवाल ने कही।कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ0 इंद्रजीत वर्मा, एक्सरे टेक्नीशियन उमा शंकर वर्मा,चिकित्सक डॉ0 राणा रवि प्रकाश,डॉ अजय दीप,डॉ अरविंद गौतम,फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार,एक्सरे टेक्नीशि _यन उमा शंकर वर्मा,शिव शंकर,भोले तिवारी,बजरंग समिति अध्यक्ष अशोक मोदनवाल,विजय कुमार वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।जन औषधि केंद्र के प्रो0 राजेश बिजन ने बताया कि मरीजों को अस्पताल के चिकित्सक की लिखी दवाईया यहां से उपलब्ध हो सके इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।मालूम हो कि सभासद श्रीमती जयसवाल के प्रयास पर इसके पहले भी गोसाईगंज सीएचसी पर मरीजों को महिला चिकित्सक,डिजिटल एक्स-रे, ईसीजी जांच,प्लास्टर की सुविधा के साथ-साथ डेंगू एवं सीबीसी सहित अन्य पैथोलॉजी जांच की सुविधा मिल चुकी हैं।
