प्रधान पुत्र पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला,मेड़बंदी कर रहे मजदूरों को भी पीटा, केस दर्ज
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पारा ब्रम्हनान गांव में बीच बचाव करने पहुंचे ग्राम प्रधान पुत्र पर विपक्षी ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया।मेड़बंदी कर रहे मजदूरों के साथ भी गाली गलौज व मारपीट की।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पारा ब्रम्हनान गांव निवासी भवानीलाल तिवारी के खेत की मेड़बंदी जगदीश कोरी व शिवपूजन विश्वकर्मा द्वारा की जा रही थी।जिसका गांव के ही लल्लन तिवारी व उनकी पत्नी विरोध कर रहे थे।दोनो के बीच हो रहे विवाद में ग्राम प्रधान राधाकांत तिवारी बीच बचाव करने पहुँचे।और लल्लन की पत्नी से कहासुनी हो रही थी।ग्राम प्रधान पुत्र की बात लल्लन को नागवार गुजरी और लल्लन ने पीछे से कुल्हाड़ी से राधाकांत पर हमला कर दिया।जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई।बचाने दौड़े मजदूरों को भी जाति सूचक शब्दों की गाली देते हुए लाठी डंडे से मारा पीटा।घायल ग्राम प्रधान पुत्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
थाना प्रभारी इनायतनगर रतन कुमार शर्मा ने बताया कि राधाकांत की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है तथा घटना की छानबीन की जा रही है।
ग्राम सभा पारा ब्रम्हनान प्रभाशंकर ने गांव के ही भवानीलाल तिवारी का खेत एग्रीमेंट पर लिया है जिसकी मेड़बंदी उनके द्वारा मंगलवार को कराई जा रही थी।प्रधान ने जब से खेत का एग्रीमेंट कराया है तभी से लल्लन व राधाकांत के बीच विवाद चल रहा है।

