मण्डी पुलिस ने 02 अभियुक्त को चाकू सहित किया गिरफ्तार
1 min readसहारनपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम हेतु चोरी/लूट/डकैती आदि घटनाओं की रोकथाम हेतु लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक ल बीनू सिंह थाना कोतवाली मण्डी के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली मण्डी पुलिस टीम द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तगण 01असद पुत्र महरबान निवासी पीर वाली गली नम्बर 04 कमेला कालोनी 02 अलीसान पुत्र शाहनवाज़ निवासी पीर वाली गली को मार्केट में सरकारी टूबेल के पास से गिरफ्तार किया। मौके पर अभियुक्तो के कब्ज़े से 02 नाजायज़ चाकू बरामद हुए थाना मणडी पुलिस ने दोनो अभियुक्त के विरुद्ध अपराध से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

