स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से जुड़े रिटायर्ड लेखपाल राधेश्याम तिवारी को 24 साल बाद किया दोषमुक्त
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
हैरिंग्टनगंज के आदिलपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से जुड़े रिटायर्ड लेखपाल राधेश्याम तिवारी को 24 साल पुराने मामले में अयोध्या की एससी एसटी कोर्ट ने दोष मुक्त कर दिया। लंबे समय तक मानसिक, आर्थिक और सामाजिक अपमान का दंश झेलते हुए न्याय के लिये आशान्वित राधे श्याम के मामले में जब विशेष न्यायाधीश एससी एसटी शिवानी जायसवाल ने फैसला सुनाया तो क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्व प्रधान और समाजसेवी घनश्याम त्रिपाठी के बड़े भाई राधे श्याम तिवारी ने कोर्ट का आभार व्यक्त किया। मामले की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता राम यज्ञ तिवारी ने किया। प्रभाकर पाण्डेय , उमा शंकर शुक्ल, बृजनंदन तिवारी, भोला सिंह, अशोक तिवारी, संतोष सिंह, बलराम तिवारी, रामसुंदर सरोज, बीरेंद्र दूबे, राम मूरत यादव, दिनेश खत्री, हरि शंकर मौर्या, राकेश यादव, चंद्रेश सिंह सहित सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने अदालत के निर्णय को न्याय की जीत बताकर हर्ष व्यक्त किया।

