February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

30 जून से 22 जुलाई तक रोजगार शिविर का होगा आयोजन

1 min read
Spread the love

गोण्डा।

जिला विकास अधिकारी ने जनपद के सभी विकास खंड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिक्षित और आकांक्षी युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए गोण्डा जनपद के विभिन्न विकास खंडों में रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर 30 जून से 22 जुलाई तक चलेगा, जिसमें जीडीएक्स ग्रुप-ग्रेटर नोएडा और भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, संयुक्त स्नातक अधिकारी, और ड्रोन पायलट सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला विकास अधिकारी ने बताया कि रोजगार शिविर 30 जून को विकास खंड वजीरगंज, 1 जुलाई को मनकापुर, 2 जुलाई को नवाबगंज, 4 जुलाई को तरबगंज, 5 जुलाई को पंडरी कृपाल, 7 जुलाई को परसपुर, 8 जुलाई को रुपईडीह, 9 जुलाई को मुजेहना, 11 जुलाई को बभनजोत, 14 जुलाई को बेलसर, 15 जुलाई को छपिया, 16 जुलाई को कर्नलगंज, 18 जुलाई को हलधरमऊ, 19 जुलाई को इटियाथोक, 21 जुलाई को झंझरी, और अंतिम शिविर 22 जुलाई को कटरा विकास खंड सभागार में आयोजित होगा। सभी शिविर सुबह 10:30 बजे से शाम 3:00 बजे तक चलेंगे।
यह पहल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और उनके कौशल को निखारने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने दस्तावेजों के साथ संबंधित विकास खंड में उपस्थित हों। यह शिविर बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *