पहाड़ापुर में सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा बरकरार,कार्रवाई शून्य,जिम्मेदार मौन,ग्राम विकास अधिकारी पर मामले में उच्चाधिकारियों को गुमराह कर फर्जी रिपोर्ट भेजने का आरोप
1 min readकर्नलगंज,गोंडा।

तहसील क्षेत्र के थाना कटरा बाजार अन्तर्गत ग्रामपंचायत पहाड़ापुर के निवासी जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय पुत्र माधवराज पाण्डेय ने अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि विपक्षी शारदा प्रसाद पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम पहाड़ापुर ने सार्वजनिक रास्ते पर सरकारी निधि से लगे लगभग 20 मीटर इंटरलाकिंग को उजाड़कर अपना रिहायसी मकान सड़क पर बढ़कर निर्माण करा लिया है तथा अपने मकान में चढ़ने के लिए दो सीढ़ी का निर्माण करा लिया है जिससे उसे व अन्य ग्रामवासियों को अपने घर से निकलकर मुख्य मार्ग पर माने-जाने में अत्यधिक कठिनाई होती है। ऐसी स्थिति में विपक्षी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट अंकित कराने तथा सड़क पर पुन: इन्टरलाकिंग लगवाये जाने की मांग की गई थी। मामले में जांच अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी व सचिव ग्राम पंचायत विवेकानंद ने 24 जून 2025 को मौके की जांच करके सहायक विकास अधिकारी के माध्यम से जिला पंचायत राज अधिकारी गोंडा को यह रिपोर्ट भेजी थी कि आनलाइन शिकायत सन्दर्भ सं० 40018325018393 के क्रम में शिकायतकर्ता जगदम्बा प्रसाद पुत्र माधवराज निवासी ग्राम पंचायत पहाड़ापुर के द्वारा शिकायत किया गया है कि उनके गाँव के पड़ोसी शारदा प्रसाद शुक्ल पुत्र श्यामलाल शुक्ल ने सार्वजनिक रास्ते पर सरकारी निधि से लगे इण्टरलाकिंग को उखाड़कर अपना रिहायशी मकान सड़क पर बढ़कर निर्माण कर लिया है तथा अपने मकान के ऊपर चढ़ने के लिये दो सीढ़ियों का निर्माण करा लिया है जिससे अन्य ग्रामवासियों को अपने घर से निकलकर मुख्य मार्ग पर आने जाने में कठिनाई होती है तथा उखाड़ी गयी इंटरलाकिंग मौके से गायब है। उक्त क्रम में सादर अवगत कराना है कि मौके पर जाकर सत्यापन में शारदा प्रसाद शुक्ल पुत्र श्याम लाल शुक्ल के द्वारा सरकारी निधि से बने इंटरलाकिंग को उजाड़कर स्वयं के घर की सीमा से बढ़कर इंटरलाकिंग के रास्ते पर बढ़कर निर्माण करा लिया गया है। उपरोक्त जांच आख्या अग्रिम कार्यवाही हेतु सादर प्रेषित है। शिकायत कर्ता का आरोप है कि जांच कर्ता ग्राम विकास अधिकारी ने फिर बाद में उक्त मामले में तोड़ मरोड़ करके उच्चाधिकारियों को गुमराह करके दूसरे तरह से रिपोर्ट लगाकर ऑनलाइन कर दिया गया है,जिससे अभी तक अवैध निर्माण कर्ता के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है और अवैध निर्माणकर्ताओं का सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा बरकरार है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी हलधरमऊ से जानकारी करने हेतु सीयूजी नंबर पर संपर्क किया गया तो उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर था।
