February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

लघु उद्योग व्यापार मंडल की महिला प्रकोष्ठ का हुआ गठन

1 min read
Spread the love

लघु उद्योग व्यापार मंडल की महिला प्रकोष्ठ का हुआ गठन

नीलिमा सेठ बनी जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष बनी सर्वेशा सांईराज

सुलतानपुर।

नीति आयोग भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था आरपीएस-एमएएफ से सम्बद्ध उसकी एक ईकाई लघु उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता ने संगठन का विस्तार करते हुए महिला प्रकोष्ठ का गठन किया। शहर की प्रतिष्ठित बिजनेस वोमेन नीलिमा सेठ को जिला प्रभारी महिला प्रकोष्ठ और उच्च शिक्षा प्राप्त एस राज ज्वेल्स फेमिली की सर्वेशा सांईराज को जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर युवा जिला प्रभारी अरविन्द चौरसिया, राजेश सोनी, गजानंद मोदनवाल, सरदार गगन दीप सिंह, रमेश कुमार मोदनवाल, सुरेश कुमार सोनी, प्रदीप मिश्रा, राजदेव यादव, अंजनी जायसवाल, शिवशंकर चौधरी, संगमलाल मोदनवाल, सरदार जसविंदर सिंह, जीत बहादुर मोदनवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, आशीष बरनवाल एडवोकेट, डी डी निषाद एडवोकेट, दीपक आर्य, अंकित कसौंधन, विशाल अग्रहरी, शोभित मोदनवाल, रामप्रसाद अतुल, विकास मोदनवाल, शिवम राज आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *