February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्माणाधीन कान्हा गौशाला विकास खण्ड लम्भुआ का किया गया निरीक्षण।

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर

जिलाधिकारी कुमार हर्ष द्वारा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी लम्भुआ गामिनी सिंगला की उपस्थिति में निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कान्हा गौशाला के 02 शेड में गोवंश संरक्षित पाये गये। अन्य 02 शेड का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा गोवंश आश्रय स्थल की साफ-सफाई, खान-पान, पेयजल व्यवस्था, छाया हेतु टीनशेड, भूषा, हरा चारा, दैनिक सत्यापन रजिस्टर, पशुचिकित्सा अधिकारियों के दैनिक विजिट आदि का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान कुल 70 गोवंश संरक्षित पाये गये, जिसमें 40 नर व 30 मादा हैं। गोवंश आश्रय स्थल पर संरक्षित गोवंशों हेतु भूषा पर्याप्त मात्रा में संरक्षित पाया गया। गोवंशों के पीने हेतु पानी का टैंक भरा पाया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा केयरटेकर से आश्रय स्थल में पशुचिकित्सा अधिकारी के प्रतिदिन विजिट करने, गतमाह में कब पशु की मौत हुई के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। केयरटेकर द्वारा अवगत कराया गया कि 15 जून को मौत हुई थी, जिसे मानक के अनुरूप डिस्पोज किया गया।
अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत लम्भुआ द्वारा अवगत कराया गया कि कुल 03 शेड में लगभग 300 गोवंशों को संरक्षित करने की व्यवस्था है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि बीमार गोवंशों हेतु अलग बाड़े का निर्माण करा लिया जाय। उन्होंने निर्देशित किया कि गोवंश आश्रय स्थल में सी.सी.टी.वी. कैमरा अवश्य लगाया जाय।

उन्होंने निर्देशित किया कि गोवंशों हेतु पर्याप्त मात्रा में हरा चारा व दाना दिये जाने की व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि गौशाला में गोवंशों हेतु पेयजल की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि आस-पास के आवारा पशुओं को कैटल कैचर के माध्यम से पकड़कर गौशाला में संरक्षित किया जाय। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमित रूप से आश्रय स्थल का निरीक्षण/सत्यापन किया जाय तथा आवश्यकतानुरूप चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *