February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

देवीपाटन मंडल के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, सिविल लाइंस 28 जून को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन

1 min read
Spread the love

गोण्डा।

देवीपाटन मंडल के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, सिविल लाइंस में 28 जून 2025 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। सहायक निदेशक (सेवायोजन) संजय कुमार ने बताया कि इस मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए चार प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। मेले में कुल 315 पदों पर भर्ती की जाएगी।
बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में भाग लेने के लिए रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार कंपनियों में आवेदन कर सकते हैं। मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को 28 जून को सुबह 10:30 बजे अपने समस्त शैक्षिक अंक पत्र, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति और एक फोटो के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।
यह रोजगार मेला बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। संजय कुमार ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से इस मेले में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है, ताकि वे अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *