February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्वतंत्र पत्रकार अंतरिक्ष तिवारी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल खाते में आए ₹27 लाख रुपये बैंक को किया वापस

1 min read
Spread the love

अयोध्या

Oplus_0

स्वतंत्र पत्रकार अंतरिक्ष तिवारी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल खाते में आए ₹27 लाख रुपये बैंक को लौटाए
बैंक ऑफ़ बड़ौदा, खवासपुरा (रामपथ रोड, अयोध्या शाखा) की एक तकनीकी त्रुटि के कारण स्वतंत्र पत्रकार अंतरिक्ष तिवारी के खाते में ₹27 लाख रुपये की राशि गलती से स्थानांतरित हो गई।
इसकी जानकारी मिलते ही अंतरिक्ष तिवारी ने पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ तुरंत बैंक से संपर्क किया और उक्त राशि को लौटाने की प्रक्रिया में सहयोग किया।उनकी इस ईमानदारी की बैंक अधिकारियों ने प्रशंसा की और कहा कि इस प्रकार का व्यवहार समाज के लिए प्रेरणास्पद और अनुकरणीय है।
इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया कि पत्रकारिता केवल लेखन और रिपोर्टिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि पत्रकार समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों को निभाने में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं।
स्वतंत्र पत्रकार अंतरिक्ष तिवारी का यह कदम आज के दौर में ईमानदारी, नैतिकता और जिम्मेदारी का एक उल्लेखनीय उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *