आईजी के निर्देश पर आखिरकार बीकापुर पुलिस ने दर्ज किया मंदबुद्धि का मामला
1 min readअयोध्या।
बीकापुर पुलिस ने बुधवार को आईजी प्रवीण कुमार के डपटने के बाद चंद घंटे में ही मंदबुद्धि राजीतराम के खाते से लाखों रुपया निकल कर अपने खाते में डलवाने वाले रहेठ निवासी अनिल कुमार के खिलाफ फ्राड सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वादी राजीतराम की बहन है। जो अपने मंदबुद्धि भाई के हक के लिए लड़ रही है। अभी एक मामला और है sc/st आयोग से जांच आई है उसमें dm और ssp को नोटिस है, बीकापुर co जांच के रहे है कि आखिर मंद बुद्धि के नाम का खेत की रजिस्ट्री कैसे हो गई, जबकि शासनादेश है कि मंदबुद्धि वालो की रजिस्ट्री नहीं होती है। पीड़ित के साथ उनके अधिवक्ता विनय कुमार सिंह व प्रदीप पांडेय बुधवार सुबह 10 बजे आईजी प्रवीण कुमार से मिलकर प्रकरण की जानकारी दिया था। कोतवाल लालचंद्र सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

