बाला जी हनुमान मंदिर में भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
1 min readओयल खीरी लखीमपुर

सीतापुर रोड़ स्थित बाला जी मंदिर में मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल महिला परिषद विभाग महामंत्री संगीता गुप्ता नगर वासियों के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस उत्साहवर्धक कार्यक्रम में माता पिता भाई बहन वह सभी भक्तगण बहुत खुश हुए। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल महिला परिषद की जिला अध्यक्ष संगीता गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम का होना आज के समय में बहुत जरूरी है । इस तरह के कार्यक्रम से जहां माता पिता भाई बहन बच्चो में धर्म के ज्ञान की बढोत्तरी होगी वही देश के प्रति भी लगाव बढ़ेगा। और बच्चे को अच्छे व बुरे कार्य के बारें मे भी पता चलेगा।
कार्यक्रम में भक्तों ने भाग लिया।
