March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चक मार्ग पर दबंगों ने किया धान की रोपाई, पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर से की शिकायत

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जनपद के थाना खण्डासा अंतर्गत टिकटी गांव में चक मार्ग पर कब्जे को लेकर पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर से मिलकर शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। आपको बता दें कि टिकटी गांव में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बंसीलाल पुत्र परमेश्वर, निवासी पूरे कुंजल मौजा भखौली थाना खंडासा ने बीते 6 जून को उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ दबंगों द्वारा चक मार्ग गाटा संख्या 863, 864, 871 पर कब्जा करने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाया था। इसके बाद सोमवार को कब्जाधारियों ने पुनः चक मार्ग पर धान की रोपाई कर दी। इसकी शिकायत पीड़ित ने डायल 112 पर की, पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया बुझाया और चौकी पर बुलाया। पीड़ित अपनी शिकायत लेकर पुलिस चौकी खण्डासा पहुंचा और बताया कि उपजिलाधिकारी से शिकायत करने के बाद राजस्व टीम जिसमें लेखपाल और कानूनगो ने ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में कब्जा हटवाया था। जिसके बाद गांव के विनोद सिंह, जयप्रकाश सिंह सहित कुछ अन्य लोगों ने ग्राम सभा टिकटी के चक मार्ग पर पुनः अवैध कब्जा कर लिया। इस प्रकरण के बारे में जब क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी से जानकारी ली गई तब उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *