February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधान डॉ. राम प्रताप यादव जी के भतीजे की खेत में गला रेत कर नृशंस हत्या

1 min read
Spread the love

बहुत ही दुखद एवं हृदयविदारक घटना पर हाजी फिरोज़ खान उर्फ गब्बर ने जताया दुख

अयोध्या

बीती रात मसौधा ब्लॉक के ग्राम सभा पलिया गोवा निवासी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधान डॉ. राम प्रताप यादव जी के भतीजे नागेंद्र यादव जी की खेत में गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी गई। यह घटना अत्यंत ही पीड़ादायक, अमानवीय और प्रदेश की गिरती क़ानून व्यवस्था का भयावह प्रमाण है।
इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज़ खान उर्फ गब्बर ने पोस्टमार्टम हाउस पहुँचकर परिजनों से मुलाक़ात की और उन्हें ढांढस बंधाया। तत्पश्चात भरतकुंड घाट पर आयोजित अंतिम संस्कार में भी सम्मिलित होकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

हाजी फिरोज़ खान उर्फ गब्बर ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है। पार्टी यह माँग करती है कि:

  1. इस जघन्य हत्या की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराई जाए।
  2. दोषियों को चिन्हित कर तत्काल कठोरतम सज़ा दिलाई जाए।
  3. पीड़ित परिवार को समुचित आर्थिक सहायता दी जाए।
    आज जब प्रदेश में अपराध बेलगाम है, ऐसे में आम जनमानस का भयभीत होना स्वाभाविक है। समाजवादी पार्टी सरकार से आग्रह करती है कि वह कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखे और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे।
    इस मौके पर हाजी फिरोज़ खान उर्फ गब्बर, पूर्व विधायक आनंद सेन यादव सपा ज़िलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, ज़िला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद, विधानसभा अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार पटेल, युवजन सभा के ज़िलाध्यक्ष जय सिंह यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष राशिद जमील, डॉ राम सुमेर भारती, सूरज निषाद, प्रधान संघ अध्यक्ष मोहम्मद नईम, वरिष्ठ नेता संजय यादव, छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, ज़िला पंचायत सदस्य हरि शंकर यादव उर्फ़ छोटू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक यादव, प्रधान ओम प्रकाश यादव, प्रधान सोनू यादव, प्रधान राजकुमार यादव, प्रधान सुनील शंकर यादव, प्रधान सुनील यादव, प्रधान अमरनाथ यादव, साहब लाल यादव, सोनू वर्मा, राज कुमार निषाद, प्रधान अमर नाथ यादव, पूर्व प्रधान अशोक यादव, राम अचल आलू, बंशी लाल यादव, पूर्व प्रधान मनोज यादव, छोटे लाल यादव, अभय यादव, राम मूर्ति यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग इकठ्ठा रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *