पति को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पत्नी व प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 min readबाँदा

जनपद में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीते 18 जून को थाना कमासिन क्षेत्र के ग्राम बीरा में एक व्यक्ति कमल कुमार यादव का शव ग्राम लखनपुर यमुना नदी के किनारे पड़ा हुआ था। और परिजन ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी के विरुद्ध तहरीर देकर थाना कमासिन में अभियोग पंजीकृत कराया गया था । पुलिस जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली उसकी पत्नी ममता देवी व प्रेमी रामविलास निवासी शाहपुर सानी थाना बदौसा दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष कुलदीप तिवारी, उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र, हेड कांस्टेबल माधवेन्द्र, कांस्टेबल सोनू कुमार, महिला कांस्टेबल रेनू यादव मौजूद रहे।
