February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आगामी त्यौहार मोहर्रम, रक्षाबंधन, कावड़ यात्रा के दृष्टिगत शांति/कानून व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक

1 min read
Spread the love

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार मोहर्रम, रक्षाबंधन, कावड़ यात्रा के दृष्टिगत शांति/कानून व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक हुई आयोजित।

सुलतानपुर 

जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थित में नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी मोहर्रम, रक्षाबंधन, कॉवड़ यात्रा के दृष्टिगत शांति/कानून व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, जनपद के धर्मगुरूओं व सम्भ्रान्त व्यक्तियों/धार्मिक प्रमुखों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
       उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) द्वारा समस्त तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ बिन्दुवार गहन चर्चा की गयी। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि सभी तसीलवार/थानावार शांति/कानून व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए हेतु पीस कमेटी की बैठक अवश्य कर ली जाय। 
    जिलाधिकारी महोदय द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सभी से आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई। उन्होंने सभी एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को जुलूस सम्बन्धी क्षेत्रों का भ्रमण करने के निर्देश दिये। उन्होंने एसडीएम सदर व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को शहर के विभिन्न क्षतिग्रस्त मार्गाे का निरीक्षण करने व उनका समय से पहले मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में बिजली, पानी, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए। 
    जिलाधिकारी महोदय द्वारा धर्मगुरूओं व सम्भ्रान्त व्यक्तियों/धार्मिक प्रमुखों से कहा कि जूलूस के साथ वॉलेन्टियर लगाये जाय तथा उन सभी वॉलेन्टियर्स को पुलिस क्षेत्राधिकारी/उपजिलाधिकारी द्वारा ट्रेनिंग दी जाय। उन्होंने कहा कि ताजिया की ऊंचाई मानक के अनुरूप हो, ताकि किसी बिजली के तार आदि में न टकराए, निर्धारित ऊंचाई से ऊंची ताजिया न बनायें, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।  
   पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद के धर्मगुरूओं व सम्भ्रान्त व्यक्तियों/धार्मिक प्रमुखों को समस्त प्रविधानों का पालन करने की सभी से अपील की। उन्होंने सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि सभी ताजिया निकलने वाले मार्गाे का पहले से निरीक्षण कर ले और पर्याप्त पुलिस बल लगाए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति भ्रामक पोस्ट मैसेज वीडियो आदि सोशल मीडिया में न डालें, यदि कहीं कोई भ्रामक खबर की सूचना मिलती है, तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराये।  

बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जुलूस निकलने वाले मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों, ताजिया निकलने वाले मार्गों को चिन्हित कर लिया गया है तथा पाई गई कमियों को दूर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *