February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कथावाचक के खिलाफ शिकायत करने पहुंची महिला, बोलीं- इन्होंने की छेड़छाड़, ब्राह्मण समाज महासभा ने लगाया राजनीति आरोप

1 min read
Spread the love

कथावाचक के खिलाफ शिकायत करने पहुंची महिला, बोलीं- इन्होंने की छेड़छाड़, ब्राह्मण समाज महासभा ने लगाया राजनीति आरोप
इटावा में कथावाचक और उसके सहयोगी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर दी लेकिन अब कथावाचक के खिलाफ एक महिला एसएसपी से शिकायत करने पहुंची और कथावाचक पर गंभीर आरोप लगाए

कथावाचक के साथ अभद्रता का वीडियो हुआ था वायरल
इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दादरपुर गांव में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कथावाचक मुकुटमणि सिंह यादव और उनके सहयोगी के साथ कुछ लोगों के द्वारा अभद्रता की गई थी और उनके बाल काटते हुए उनसे पर छुलवाये गए थे। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

कथा करवाने वाली महिला ने एसएसपी से की शिकायत
कथावाचक और उसके सहयोगी के साथ हुई अभद्रता के मामले में पुलिस के द्वारा चार लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई के मामले में गांव में कथा करवाने वाली रेनू तिवारी सामने आ गई। रेनू तिवारी एसएसपी से मुलाकात करने उनके कार्यालय पर पहुंची जहां पर उन्होंने कथावाचक मुकुटमणि सिंह यादव और उनके सहयोगी पर गलत हरकत करने का आरोप लगाया और कार्यवाही की मांग की। उन्होंने मीडिया को जानकारी दी और बताया कि मेरे द्वारा ही कथा को आयोजन किया गया था लेकिन मुझे नहीं पता था कथा करने वाले लोग मेरे साथ छेड़छाड़ करेंगे। उन्होंने शिकायत के दौरान बताया कि कथावाचक और उसके सहयोगी के द्वारा धमकी दी गई थी कि अगर तुमने पुलिस से शिकायत की तो मेरे सपा मुखिया तक अच्छे रिश्ते हैं। जिससे तुम्हें नुकसान हो सकता है। आगे कहा कि मेरी कथा खंडित हुई है और मेरा लाखों रुपए का नुकसान हुआ है मैं चाहती हूं की कथावाचक पर उनके सहयोगी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *