मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक हुई संपन्न
1 min readसुलतानपुर
मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में माह जून, 2025 की जिला उद्योग बन्धु की बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में निवेशमित्र पोर्टल पर सभी विभागों के समय सीमा के अन्दर एवं उ०प्र० पावर कार्पाेरेशन लि० के समय सीमा के उपरान्त लम्बित प्रकरणो के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में प्रभारी उपायुक्त उद्योग द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि वित्त पोषित योजनाओं में पी०एम०ई०जी० नहीं हुआ है मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 31 आवेदन पत्र बैंको को प्रेषित किये गये हैं, जिसमें 13 पर स्वीकृति एवं वितरण तथा ओ०डी०ओ०पी० योजना में 09 आवेदन पत्र बैंको को प्रेषित किये गये है, जिसमें 02 पर स्वीकृति एवं वितरण किया गया है। जनपद में 23 विभागों द्वारा हस्ताक्षरित एम०ओ०यू० की प्रगति के सम्बन्ध में उद्यमी मित्र पीयूष दीक्षित द्वारा बताया गया कि विभिन्न विभागों की 52 इकाईयों द्वारा उत्पादन कार्य प्रारम्भ है एवं 53 अन्य इकाईयां निर्माणाधीन है।
नये उद्योग क्षेत्र विकसित किये जाने के सम्बन्ध में उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया ग्राम ढखवा तहसील सदर सुलतानपुर में 05 एकड़ भूमि चिन्हांकन की कार्यवाही अधिशाषी अभियन्ता उ0प्र0 लघु उद्योग निगम कानपुर के स्तर से प्रक्रियाधीन है। निजी औद्योगिक पार्कों के विकास विकास हेतु PLEDGE के सम्बन्ध में समस्त उद्यमियों/औद्योगिक संगठनों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा इच्छुक उद्यमियों से जिनके पास 10 एकड़ से 50 एकड़ तक निजी भूमि उपलब्ध हो अथवा कई उद्यमी संगठित होकर प्रस्ताव/आवेदन भूमि के स्वामित्व के कागज एवं आगणन सहित जिला उद्योग केन्द्र में उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गयी।
उपायुक्त उद्योग द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत अभी तक 1179 आवेदन पत्र विभिन्न बैंको को प्रेषित किये गये, जिसमें 330 आवेदन पत्र स्वीकृत एवं 264 आवेदन पत्रों का ऋण बैंक स्तर से वितरित किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की दिनांक 26.06.2025 को बैंक के साथ बैठक कराई जाय।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त उद्योग, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत खण्ड सुलतानपुर, अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक आफ बड़ौदा, सहायक आयुक्त वाणिज्यकर सहित जनपद के उद्यमी एवं औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बैंको के जिला समन्वयक उपस्थित रहें।

