February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

लघु उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिला प्रभारी बने अरविंद चौरसिया लोगों ने दी बधाई

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर।

नीति आयोग भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था आरपीएस-एमएएफ से सम्बध उसकी एक ईकाई लघु उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता ने संगठन के युवा जिला प्रभारी के पद पर शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाजसेवी अरविन्द चौरसिया को मनोनीत किया। नव मनोनीत युवा जिला प्रभारी अरविन्द चौरसिया ने कहा कि उन्हें गर्व है कि संगठन ने उनको इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, मैं एक अनुशासित सिपाही की तरह कार्य करते हुए लघु उद्योग व्यापार मंडल का पूरे जिले में विस्तार करूंगा।

इस अवसर पर श्रीमती नीलिमा सेठ, श्रीमती सर्वेशा सांईराज, रमेश कुमार, सुरेश कुमार सोनी, गजानंद मोदनवाल, प्रदीप मिश्रा,राजदेव यादव, अंजनी जायसवाल, शिवशंकर चौधरी, संगमलाल मोदनवाल, सरदार जसविंदर सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, आशीष बरनवाल एडवोकेट, डी डी निषाद एडवोकेट, दीपक आर्य, अंकित कसौंधन, विशाल अग्रहरी, शोभित मोदनवाल, रामप्रसाद अतुल, विकास मोदनवाल, शिवमराज आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *