समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में पीडीए की मजबूती पर फोकस
1 min readसपा की मासिक बैठक में पीडीए की मजबूती पर फोकस
2027 में सरकार बनानें की नीतियों पर हुई चर्चा
सुल्तानपुर

विधानसभा (187) इसौली के ग्राम पंचायत-भवानी शिवपुर के दाता करीम शाह धूनी का मेला (हनुमान मंदिर) परिसर में समाजवादी पार्टी की पीडीए मासिक बैठक अयोध्या प्रसाद उर्फ राजू यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया और इसी के साथ पीडीए के जननायक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनवरत एवं अथक प्रयासों के चलते जातीय जनगणना कराने की घोषणा हुई, इसके बारे में भी आम जनमानस के बीच में चर्चा करने की जिम्मेदारी संगठन के पदाधिकारियों को दी गई। इस दौरान 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पार्टी की नीतियों पर चर्चा की गई । जिला सचिव रामचंदर यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर चुकी है । लूट व बलात्कार की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं । बेगुनाह लोग सताये जा रहे हैं । इसी क्रम में ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब किसान से शिक्षा को दूर करना चाहती है, रोजगार के अवसर खत्म कर देना चाहती है, परिषदीय विद्यालयों को मर्ज करके पीडीए परिवार के बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती है । जोन प्रभारी बद्रीनाथ यादव के द्वारा मतदाता सूची में नाम बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया । बैठक का संचालन बूथ अध्यक्ष भवानी शिवपुर तेज बहादुर यादव के द्वारा किया गया। इस मौके पर अजय कुमार यादव, अनुराग यादव,रामू यादव, राधेश्याम वर्मा, अजय कुमार वर्मा, रामलवट यादव, राम मनोरथ यादव, धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार सेक्टर प्रभारी, पूरन यादव,अतुल कुमार यादव,राम नारायण विश्वकर्मा, रामकुमारी कोरी, प्रियंका कोरी, वृन्दबाला यादव, राजाराम कोरी, छबिलाल कोरी, सतीश कोरी, प्रेम प्रकाश कोरी, सत्यनारायण निषाद, राम कैलाश वर्मा, रमेश कुमार यादव,मुन्ना, शिवकुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।
