February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी ने गोमती नदी सेतु पर हो रहे सुरक्षात्मक निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रयुक्त निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का लिया गया जायजा

1 min read
Spread the love

जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्माणाधीन सूरापुर-बिजेथुआ-गुदरा-कोइरीपुर मार्ग पर गोमती नदी सेतु पहुँच मार्ग एवं सुरक्षात्मक निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रयुक्त निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का लिया गया जायजा।

   सुलतानपुर

जिलाधिकारी कुमार हर्ष व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा संयुक्त रूप से राज्य योजनान्तर्गत सूरापुर-बिजेथुआ-गुदरा- कोइरीपुर मार्ग पर गोमती नदी सेतु, पहुँच मार्ग एवं सुरक्षात्मक निर्माण कार्य एवं भूमि अध्याप्ति कार्य का निरीक्षण कर प्रयुक्त निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का जायजा लिया गया।

  1. उक्त सेतु का निर्माण कार्यदायी संस्था उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लि0 द्वारा कराया जा रहा है। कुल निर्माण लागत लागत रू0 2146.38 लाख है, जिसमें सेतु भाग, पहुँच मार्ग, अतिरिक्त पहुँच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य, भूमि अधिग्रहण आदि की लागत शामिल है। पहुँच मार्ग की लम्बाई-400 मी0 है। कार्य पूर्ण करने की तिथि दिसम्बर, 2025 है।
  2. जिलाधिकारी महोदय के निरीक्षण के दौरान अवर अभियन्ता सेतु निगम द्वारा अवगत कराया गया कि लगभग 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने अवगत कराया कि कार्य प्रगति पर है इसे ससमय पूर्ण कर लिया जायेगा।
  3. अवर अभियन्ता सेतु निगम द्वारा भूमि अधिग्रहण की समस्या के बारे में अवगत कराया गया। जिलाधिकारी महोदय ने सम्बन्धित तहसीलदार को निर्देशित किया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तत्काल कराना सुनिश्चित करें।
  4. जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रयुक्त निर्माण सामग्री-सीमेंट, सरिया व बालू आदि की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि समय-समय पर थर्ड पार्टी से प्रयुक्त निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण कर नियमित रिपोर्ट से अवगत करायें।

5. जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था से मौके पर कार्यरत श्रमिकों की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। सम्बन्धित द्वारा अवगत कराया गया कि 15 दक्ष श्रमिक कार्यरत हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माणाधीन सेतु के दोनो साइड चेतावनी साइनेज लगाना सुनिश्चित करें तथा सेतु का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समय पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *