February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी के आदेश पर रुदौली की अवैध प्लाटिंग पर चला योगी का बुलडोजर

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जिलाधिकारी श्री निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर उप जिलाधिकारी रुदौली श्री अशोक कुमार सैनी ने काशीपुर- मानापुर मार्ग पर शनिवार को देर शाम अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। एसडीएम रुदौली के नेतृत्व में राजस्व टीम ने ग्राम काशीपुर परगना की गाटा सं0-130/0.709हे०, पर अनियोजित तरीके से कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर आवासीय प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच की गई। जांच में पाया गया कि बिना अनुमति के प्लाटिंग की जा रही थी। दो बार नोटिस दिया गया, जिसका कोई जवाब नहीं दिया गया। परियोजना बनाने तथा मानक के अनुरूप मूलभूत सुविधा न देने से न केवल अनियोजित विकास को बढावा मिलता है, बल्कि लोक न्यू सेन्स होने की प्रबल संभावना है इसके लिए रुदौली नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग पर भी शिकंजा कसा जाएगा और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *