February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शिव मंदिर प्रांगण में चल रही सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा के पांचवें दिन भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

1 min read
Spread the love

जहानगढ़ अलीगढ़

जनपद के टप्पल गांव में चल रही सात दिवसीय श्री मद् भागवत कथा श्रवण करने के लिए भक्तों का उमड़ा जनसैलाब यह कथा शिव मंदिर के प्रांगण में दिनांक 18 जून 2025 से 24 जून 2025 तक एवं भंडारा 25 जून 2025 को है कथा व्यास श्री कुंज बिहारी दास भक्ति माली जी वृंदावन द्वारा रसपान किया जा रहा है सभी भक्तगण अधिक से अधिक कथा पंडाल में पहुंच रहे हैं।
आज भागवत का पांचवा दिन है जिसमें समस्त ग्राम वासियों द्वारा शिव मंदिर पर भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है कथा व्यास श्री कुंज बिहारी दास भक्ति माली जी वृंदावन द्वारा कथा में पूतना वध तथा गोवर्धन महाराज की पूजा के बारे में बताया गया है की कैसे इंद्र द्वारा जब ब्रज मंडल में बहुत भारी वर्षा हुई तो श्री कृष्ण जी ने बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर नख पर गोवर्धन महाराज को उठाया गया। व्यास ने बताया गया कि अनजान व्यक्ति से कभी मित्रता नहीं करनी चाहिए उसे जांच परख कर मित्रता करनी चाहिए।
श्री श्रीमद् भागवत कथा श्रवण के लिए पहुंचे भक्त मुखिया जी ,प्रकाश पूर्व प्रधान जी, छिदी प्रधान जी चंद्रपाल शर्मा पूर्व प्रधान जी, पवन वर्तमान प्रधान जी, श्रीनिवास शर्मा अध्यापक, महेंद्र भगत जी सुरेश शर्मा रमेश शर्मा राजू शर्मा आज लोगों ने भागवत कथा का रसपान किया।

दीपांश शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *