आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आईएएस की नौकरी दिलाने के नाम पर हुई ठगी को लेकर जांच की मांग
1 min readIAS बनाने के नाम पर ठगी के FIR की EOW जांच की मांग
लखनऊ
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आईएएस की नौकरी दिलाने के नाम पर प्रांजल त्रिपाठी से 38 लाख रुपए की ठगी के मामले में दर्ज एफआईआर की ईओडब्ल्यू से जांच की मांग की है.
डीजीपी, यूपी को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में स्थानीय पुलिस अभियुक्तों से पूरी तरह मिली हुई है और जानबूझ कर घोर लापरवाही कर रही है. जानकारी के अनुसार इस मामले को पहले जांच के नाम पर एक महीने से ऊपर लटकाया गया और अभी भी यही स्थिति है.
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्होंने स्वयं एडिशनल एसपी सुल्तानपुर का एक वीडियो बयान देखा, जिसमें उन्होंने विवेचना प्रचलित होने के बाद भी इसे संदिग्ध बताया, जो बेहद दुखद है.
उन्होंने इन स्थितियों में इस मामले की सुल्तानपुर पुलिस द्वारा निष्पक्ष विवेचना संभव नहीं बताते हुए आर्थिक अपराध से जुड़े इस मामले की विवेचना ईओडब्ल्यू को ट्रांसफर करने की मांग की है.
संलग्न– अमिताभ ठाकुर द्वारा डीजीपी को भेजे गए पत्र

