February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील कादीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

1 min read
Spread the love

   सुलतानपुर 
जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक व प्रशिक्षु आई.ए.एस. रिदम आनन्द की उपस्थिति में तहसील सभागार कादीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 
  1. तहसील समाधान दिवस कादीपुर में 07 प्राप्त शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण किया गया। 20 शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजकर समस्याओं का निस्तारण कर जॉच आख्या आज सायं तक अवश्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
  2. जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनता की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनने के उपरान्त अन्य अवशेष प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि शिकायतों का निस्तारण कर एक सप्ताह के अन्दर कृत कार्यवाही की सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
  3. जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही एकीकृत प्रयास कर निस्तारण के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्ट किया जाय।
  4. जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के कुल 295 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 07 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तत्काल मौके पर व 20 शिकायतों का निस्तारण सायंकाल तक करने के निर्देश दिये गये।

5. इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *