11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के पीएम श्री विद्यालय ओरवा में सभी कर्मचारीयों द्वारा स्कूल परिसर में किया गया योग।
1 min readअमानीगंज -अयोध्या
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पीएम श्री विद्यालय ओरवा में योग शिविर कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें सहायक अध्यापक जीत बहादुर सिंह ने योग के प्रति जागरुक किया। इस दौरान सहायक अध्यापक द्वारा मानव जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित समस्त लोगों को नियमित रुप से योगाभ्यास करने हेतु प्रेरित किया गया व बताया कि योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है,परंतु इसे अपना कर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है। तथा तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर विनोद सिंह,ज्ञान धर दुबे, उधव श्याम तिवारी, मोहम्मद शाहिद, अंचल मौर्य, अजय कुमार, सनी कुमार, अंजली द्विवेदी, शशी मालिका, कमलेश कुमारी, अभय सिंह, शिवसागर, विकास कुमार, राजेश वर्मा आदि कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।

