February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

माँ शारदा फार्मेसी कॉलेज के शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने योग दिवस पर किया योग

1 min read
Spread the love



अयोध्या
जनपद के विकास खंड हैंरिग्टनगंज माँ शारदा फार्मेसी कॉलेज, हैरिंग्टनगंज, अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों और कॉलेज स्टाफ को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के निदेशक राजेश शुक्ला जी द्वारा की गई, जिन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी उपस्थित लोगों को योगाभ्यास के लाभों के बारे में बताया। इसके बाद, प्रसिद्ध योग शिक्षक कृष्ण मोहन पांडे ने छात्रों और स्टाफ को सरल और प्रभावी तरीके से योग के कई आसन जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, और अनुलोम-विलोम प्राणायाम सिखाए।
इस अवसर पर कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और इस दिन को खास बनाने में योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *