अमन हॉस्पिटल ब्लॉक खंडासा,ग्लोब मेडिकल सेंटर कुमारगंज,वी स्पार्क हॉस्पिटल इनायतनगर मानक के अनुरूप न पाए जाने पर सील
1 min readअयोध्या
आज दिनांक 20 जून 2025 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बानियान ने रात्रि 11.00 बजे ब्लॉक खंडासा में अमन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया इसी के साथ कुमारगंज में भी ग्लोब मेडिकल सेंटर राम नगर कुमार गंज का भी निरीक्षण किया साथ ही वी स्पार्क हॉस्पिटल इनायतनगर का भी निरीक्षण किया सभी हॉस्पिटल का संचालन मानक के अनुरूप न पाए जाने पर प्रक्रिया के दृष्टिगत स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा सील किया गया।इस टीम में डॉक्टर राम मणी शुक्ला,डॉ वी पी त्रिपाठी,डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश चौधरी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम थी।

