February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ और हवन-पूजन

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर नगरपंचायत कुमारगंज के हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस मौके पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ और राहुल गांधी की दीर्घायु और समृद्धि के लिए हवन-पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस आयोजन का नेतृत्व पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष शिवपूजन पांडे ने किया।
हवन-पूजन के उपरांत सभी ने राहुल गांधी के स्वस्थ जीवन और उनकी राजनीतिक सफलता की कामना की। आयोजन के अंत में मंदिर परिसर में मौजूद लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया।
शिवपूजन पांडे ने इस अवसर पर कहा राहुल गांधी देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और सामाजिक न्याय के लिए उनकी लड़ाई हर कार्यकर्ता को प्रेरित करती है। उनके जन्मदिन पर यह धार्मिक आयोजन उनकी लंबी उम्र और देश सेवा के लिए हमारी शुभकामनाओं का प्रतीक है।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने भी राहुल गांधी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके विचार और दृष्टिकोण देश को नई दिशा दे रहे हैं।
कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, पीपीसी सदस्य संजय तिवारी, दिनेश शुक्ला, अमानीगंज ब्लॉक अध्यक्ष तेजबली पांडे, सुभाष तिवारी, शैलेश शुक्ला, शैलेंद्र पांडे, फूलचंद यादव, बृहस्पति मणि पांडे, कृष्ण देव शर्मा, विकास सिंह विकी , महेश सिंह, अर्जुन वर्मा सहित कई अन्य कांग्रेस नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और हवन में आहुति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *