February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

इंजीनियरिंग महकमें की गैर जिम्मेदाराना से राहगीरों को हो रही परेशानी, बिना कोई पूर्व सूचना के रेल बैरियर बंद कराकर किया मरम्मत कार्य

1 min read
Spread the love

रामगंज रेलवे क्रॉसिंग पर लगा बैरियर

इंजीनियरिंग महकमें की गैर जिम्मेदाराना से राहगीरों को हुई परेशानी, बिना कोई पूर्व सूचना के रेल बैरियर बंद कराकर किया मरम्मत कार्य

टनडौली अयोध्या

गुरुवार को रेल प्रशासन की लापरवाही गोसाईगंज से महबूबगंज जाने वाले संपर्क मार्ग से आवागमन करने वाले मुसाफिरों के लिए भारी पड़ी।बिना कोई पूर्व सूचना के रेल महकमें के इंजीनियरिंग विभाग ने रेल मरम्मत के नाम पर सुबह 9 बजे से ही गोसाईगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी सिरे स्थित रेल बैरियर संख्या 94 बी को बंद कर दिया। अचानक रेल बैरियर बंद होने से लोग जहां विभाग के जिम्मेदारों को कोसते नजर आए वही गोसाईगंज कस्बे के तेलियागढ़ चौराहा से रामगंज, सब्जी मडी,किसुनीपुर,बंदन पुर,भिटौरा,महबूबगंज, इल्तीफतगंज,टांडा आवागमन करने वाले साइकिल एवं बाइक सवार मुसाफिरों को 3 किमी0 दूर घूम कर रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग से आना जाना पडा।बिना सूचना के इंजीनियरिंग महकमे द्वारा कराए गए इस मरम्मत कार्य की स्थानीय लोगों ने जहां कड़ी भर्त्सना की है वहीं गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद एवं जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति (रजि0) की अध्यक्ष श्री मती आरती जयसवाल ने इसकी शिकायत महकमे के उच्चाधिकारीयों से करने की बात कही है।विभागीय जानकारों की माने तो गोसाईगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी सिरे स्थित रामगंज रेलवे क्रॉसिंग शुक्रवार 20 जून को भी ओवरहॉलिंग के लिए बंद रहेगा।अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ प्रभारी जी0 एस0 गौतम ने दूरभाष पर बताया कि काम में कोई बाधा न आए इसके लिए पोस्ट पर तैनात कांस्टेबल वेदपाल को भेजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *