February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

केन माता की महा आरती के दौरान एयर इंडिया के विमान क्रैश होने पर दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि

1 min read
Spread the love

बांदा

जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि केन नदी घाट पर आयोजित होने वाली महा आरती हर मंगलवार को होती है जिसके तहत आज आरती के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो जाने पर उसमें बैठे यात्रियों की दुखद मृत्यु पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने शोक जताया एवं भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति के तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेश ने कहा कि यह घटना जोकि गुजरात के अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हो जाने से हो गई है यह बहुत ही दुखद है और प्लेन में बैठे लोगों की असामयिक दुखद मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि इस घटना में लगभग 241 लोगो की मौत हो गई जोकि बहुत ही दुखद है, हम सब उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं एवं ईश्वर से उन सभी लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। इस दौरान सभी ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के दो मिनिट का मौन रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही भारत सरकार से मांग की है कि इस घटना के होने की क्या वजह है उसकी उच्च स्तरीय जांच भी होनी चाहिए तथा यह ध्यान में रखना चाहिए कि फिर कभी भविष्य में ऐसी दुखद घटना न हो सके। इस दौरान रोशनी प्रजापति समाजसेवी गुलाबचंद कुशवाहा जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया लोहा सिंह आशीष शुक्ला डॉ प्रमोद प्रजापति नरेंद्र सिंह थापा मुन्ना बक्श दुर्गेश कश्यप सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *