भारतीय जनता पार्टी ने विकसित भारत संकल्प सभा का किया आयोजन
1 min readअयोध्या

के हैरिंग्टनगंज में भारतीय जनता पार्टी ने विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम 15 जून को शाम 4 बजे विष्णु इंटरमीडिएट कॉलेज में हुआ। मुख्य अतिथि मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में हैरिंग्टनगंज मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश चौरसिया उपस्थित रहे। सरजू दूबे, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र मणि त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत मिश्र, गन्ना समिति अध्यक्ष संतोष सिंह, जयप्रकाश मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष बबलू पासी,सीमा यादव, शांति पासी, महेंद्र चौरसिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
