February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संदिग्ध परिस्थितियों में 36 वर्षीय युवक का आम के बाग में मिला शव मचा हड़कंप

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

इनायत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम उरूवा वैश्य पूरे जमोलिया में एक दुखद घटना सामने आई है। 36 वर्षीय अजय तिवारी उर्फ (कौवा) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

परिजनों ने बताया की अजय तिवारी 14 जून 2025 को गांव के पश्चिम स्थित गोसाईं तारा बाग में आम तोड़ने गए थे। लंबे समय तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान अजय का शव आम के पेड़ के नीचे मिला। ग्रामीणों की मदद से परिजन शव को घर ले आए।

हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी वीरेन्द्र कुमार पाल को देर रात घटना की सूचना दी गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *