जिला प्रशासन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल योग शिविर का जिलाधिकारी बाॅंदा जे० रीभा ने ऋषि धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण कर अवस्थी पार्क में किया शुभारंभ
1 min readजिला प्रशासन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल योग शिविर का जिलाधिकारी बाॅंदा जे० रीभा ने ऋषि धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण कर अवस्थी पार्क में किया शुभारंभ
बाॅंदा, 15 जून 2025
आगामी ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिसका थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग है की तैयारी हेतु आज नगर पालिका के अवस्थी पार्क में जिलाधिकारी बांदा जे० रीभा ने ऋषि धन्वंतरि के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण कर विधिवत साप्ताहिक योग शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उमाशंकर पांडेय, सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ,अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा० धीरेन्द्र कुमार बिजौरिया, नोडल डा० राजेश कुमार राजपूत, डा० नितिन कुमार, डा० जितेन्द्र कुमार, ई० ओ० नगरपालिका बांदा, योग गुरु प्रकाश साहू, विश्व योग सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रमेश कुमार पटेल, योग प्रशिक्षक राहुल जैन सहित बड़ी संख्या में स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रशिक्षु खिलाड़ी तथा खेल प्रशिक्षक, समाजसेवी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास योग प्रशिक्षक एवं राज्य पाल पुरस्कार से सम्मानित रमेश राजपूत ने विधिवत तरीके से कराया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर के उदघाटन समारोह का संचालन राष्ट्रीय मंच संचालक डा० इन्द्रवीर सिंह ने कुशलता पूर्वक करते हुये अष्टांग योग पर विधिवत प्रकाश डाला। समारोह के अंत में अवस्थी पार्क से बाबूलाल चौराहे तक योग जागरूकता यात्रा का आयोजन करते हुये नगरवासियों को योग करने के लिए जागृत किया गया।
ज्ञातव्य हो कि आगामी 21 जून को जिला प्रशासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन प्रांगण में जिला प्रशासन के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
