पिता के मौत होने के बाद सामाजिक संगठनों ने महापुरुष बाबा के स्थान पर सम्पन्न कराया बेटी का विवाह
1 min readअमानीगंज/अयोध्या

अयोध्या जनपद मिल्कीपुर तहसील के डीली सरैया गाँव के मजरे पूरे प्रभात गोस्वामी के निवासी राम नेवल की मौत दो माह पहले हो चुकी है, अपनी बेटी अर्चना की शादी तय करने के बाद उसकी व्यवस्था में लगे राम नेवल की मौत के बाद परिवार असहाय हो गया अर्चना के मां की मौत पहले ही हो चुकी है और परिवार दवा में आर्थिक रूप से तबाह हो चुका था। ऐसे में सामाजिक कार्यकर्ता रूमा देवी और करणी सेना के महिला शाखा की पदाधिकारी सविता सिंह ने राम गोपाल गोस्वामी, राम यज्ञ शर्मा के साथ मिलकर शादी को सम्पन्न कराने का बीड़ा उठाया।
कुमार गंज थाना क्षेत्र के धमथुआ पूरे बंजनू निवासी मनोज कुमार पुत्र त्रिभुवन की बारात मंगलवार दोपहर एक बजे महापुरुष बाबा स्थल पर पहुंचीं जहाँ जिला पंचायत के सदस्य रह चुके गंगा दीन रावत ने अगवानी की।
ग्राम प्रधान कंदईकला, खुनखुन शुक्ल बजरंग गिरी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, बब्बन शुक्ल कृष्ण बिहारी पांडेय राम यज्ञ शर्मा आदि लोगों ने बेटी के बिदाई के सम्पूर्ण सामान की व्यवस्था की। मिल्कीपुर से भाजपा विधायक चन्द्र भानु पासवान ने समारोह में पहुँच कर वर बधु को आर्शीवाद देते हुए उनके मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए विदा किया। सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में हुए विवाह की चर्चा पूरे क्षेत्र में रही।
