April 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आग में जल कर माँ और नौ माह के बेटे की दर्दनाक मौत,मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

1 min read
Spread the love

आग में जल कर माँ और नौ माह के बेटे की दर्दनाक मौत

मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप।

पुलिस को आग से जलकर माँ और बेटे की मौत होने की मिली थी सूचना।

बांदा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां जनपद के नरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा नरैनी के देवी नगर में रहने वाली एक महिला व उसके 9 माह के पुत्र की आग में जलने से मौत होने की सूचना,पुलिस को मिली थी जिस पर पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के उपरांत शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही आज पोस्टमार्टम हाउस से मृतिका अंजू दीक्षित के सगे भाई ने ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न को लेकर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है, और बताया है कि मेरे बहन के पति दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारते पीटते थे। भाई ने घटना की जानकारी में कहा कि डेड बॉडी को देखने के उपरांत ऐसा लगता है कि पहले हत्या की गई है फिर आग लगा करके जलाया गया है।

सीओ नरैनी कृष्णकांत तिवारी मां और 9 माह के बेटे की मौत की घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया की 8/9 की रात्रि कस्बा नरैनी में पुलिस को आग लगने की सूचना मिली थी जिसमे मां और बेटे की आग से जलकर मौत होने की बात सामने आई थी। फिलहाल पुलिस के मुताबिक डेड बॉडीज को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा, और पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही पुलिस के द्वारा की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *