February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतु शाही का अयोध्या भ्रमण कार्यक्रम आज,सर्किट हाउस में 11 बजे करेंगी जनसुनवाई।

1 min read
Spread the love


अयोध्या।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती ऋतु शाही का आज दिनांक 11 जून 2025 को जनपद अयोध्या में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। माननीय सदस्य 11 जून 2025 को सर्किट हाउस में प्रातः 11 बजे से महिला जनसुनवाई करेंगी। तत्पश्चात सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा बालिका/महिला गृह व आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया जाना है। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम माननीय सदस्य के निर्देशानुसार होंगे।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की समस्त महिलाओं/बालिकाओं से अपील किया कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु किसी भी शिकायत,समस्या के समाधान हेतु 11 जून 2025 को प्रातः 11 बजे से सर्किट हाउस अयोध्या में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य के समक्ष अपनी शिकायत रखने का कष्ट करें,जिस पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए त्वरित समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *