विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने सुनी लोगों में समस्याएं, बोले समस्या का निदान मेरी प्राथमिकता
1 min readसुल्तानपुर

विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह जनता जनार्दन से हुए रूबरू।
सुनी लोगों में समस्याएं, बोले समस्या का निदान मेरी प्राथमिकता।
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज भी क्षेत्र वासियों से रूबरू हुए। शुरुआत उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र स्थित आवास से किया, जहां वे क्षेत्र के जनता जनार्दन से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ लोगों की समस्याओं को सुना, बल्कि उसका निस्तारण भी किया। इसके बाद विधायक विनोद सिंह सोनवर्षा गांव पहुंचे और चौपाल के जरिए ग्रामीणों से रूबरू हुए। यहां के बाद वे लोलेपुर गांव में ग्रामीणों से रूबरू हुए। वहां भी उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उसका निस्तारण करते नजर आए। मुलाकात के दौरान विधायक विनोद सिंह ने कहा क्षेत्र वासियों की समस्या का निदान मेरी प्राथमिकता है, हम उसके लिए प्रयासरत हैं।
