February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गोकशी के मामले में पुलिस अपराधी के बीच मुठभेड़ एक आरोपी के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर

में थाना बंधुआकला क्षेत्र में गोकशी के एक मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने इस मामले में पहले ही 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।आज पुलिस को सूचना मिली कि इस मामले के दो और वांछित अपराधी हसनपुर रोड पर मोटरसाइकिल से जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। इस दौरान एक आरोपी मोहसिन के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *