February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत”एक वृक्ष मां के नाम” जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी महुआ के सानिध्य में रोपा गया

1 min read
Spread the love

ब्लॉक संसाधन केंद्र महुआ में पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत”एक वृक्ष मां के नाम” जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाँदा द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी महुआ के सानिध्य में रोपा गया। समरकैंप समीक्षा बैठक में गुणवत्ता की अनूठी पहल शिक्षा के क्षेत्र में नवचेतना का संचार

महुआ बांदा

  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र महुआ मे एक वृक्ष माँ के नाम की अलख जगाई गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाँदा अव्यक्त राम तिवारी ने खंड शिक्षा अधिकारी महुआ विनोद कुमार पटेरिया  के सान्निध्य में- एक वृक्ष माँ के नाम पर- वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति समर्पण का परिचय दिया।
  कार्यक्रम में दर्जनों पौधे रोपे गए, जिसमें शिक्षकों और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पटेरिया जी ने कहा, "पेड़ न सिर्फ़ पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा भी भरते हैं।"इस दौरान फलित ज्योतिषाचार्य. आक्सीजन बाबा. पर्यावरण संत. रामकृष्ण अवस्थी ने भी वृक्षारोपण किया और कहा कि"धरती को बचाने का सबसे सरल उपाय वृक्ष लगाना है, क्योंकि वृक्ष ही आनेवाली पीढियों के लिए शुद्ध वायु और जीवन का आधार है।" 

वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद ब्लॉक संसाधन केंद्र महुआ सभागार में समर कैंप की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें नोडल शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि “शिक्षा में रचनात्मकता और नवाचार ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य गढ़ सकते हैं।नामांकन बढाएं. छात्र उपस्थिति बढाने के लिए प्रयास किया जाय।समरकैंप का अच्छा व्यापक प्रचार प्रसार किया गया है लेकिन अंतिम सप्ताह में और व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।महुआ क्षेत्र में समरकैंप की स्थिति बहुत अच्छी पायी गई।रंजीत वर्मा. प्रथम फाउंडेशन ने बेसलाइन से लेकर इंडलाइन तक की समस्त जानकारी नोडल शिक्षकों को दिया।दिनेश सिंह. हिमांशु निगम. शिवम श्रीवास्तव.हर्षित.चन्द्र शेखर तिवारी. मुजम्मिल. आदि ने समरकैंप सामग्री ससमय नोडल शिक्षकों तक पहुँचाने मे सराहनीय भूमिका निभाई।कार्यक्रम की व्यवस्था में सुनील कुमार स.अ.पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ-2. व दानिश सहा.लेखाकार. ने बेहतर सहयोग किया।
उपस्थित नोडल शिक्षा मित्रोँ/अनुदेशकों मे
राशि सविता. राजेश्वरी वर्मा .किरण शुक्ला. उमा चौरसिया. संगीता चौरसिया. सरिता. धर्मेंद्र कुमार .संतोष कुमार .अहमद .आशुतोष द्विवेदी. सुशील कुमार .रामविलास सिंह. इजहार खान .दयाशंकर सिंह. राम प्रताप. नरेंद्र कुमार. राम कुमारी. पुष्पेंद्र सिंह .सुरेंद्र कुमार तिवारी. रेखा देवी .इंद्रपाल .तिलक चंद्र. सुनील मिश्रा. राम मिलन द्विवेदी .राज नारायण .”फलित ज्योतिषाचार्य. आक्सीजन बाबा. पर्यावरण संत.रामकृष्ण अवस्थी.” अरुण सिंह. केशव राम .रेनू बघेल .भूपत सिंह .राम प्रसाद .अनुपम त्रिवेदी. राम रतन. सत्यनारायण. राजेश कुमार. विमल. सुधा देवी .प्रकाशनाथ मिश्रा. वृंदावन कुशवाहा. पीयूष द्विवेदी. भूपेंद्र यादव .ज्ञान सिंह .महेश प्रताप सिंह .अपूर्व कुमार. शिव नायक यादव. प्रियंका कुमारी .अनिल कुमार.आदि ने अपनी समरकैंप से संबंधित सभी पृच्छाओं का निराकरण एआरपी गुलाब द्विवेदी से प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *