February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व और संस्था के स्थापना दिवस पर 11 मौलश्री के पौधे किए रोपित

1 min read
Spread the love

विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व और संस्था के स्थापना दिवस पर 11 मौलश्री के पौधे किए रोपित

एक पेड़ मेरे गांव के नाम,संस्था चलाएगी अभियान :- सौरभ मिश्रा (विन्रम)

सुलतानपुर

विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व और संस्था की स्थापना दिवस के अवसर पर कटका क्लब सामाजिक संस्था ने गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाना मिश्र के पुरवा में ग्रामीणों के साथ 11 मौलश्री के पौधे रोपित किए गए । पौध रोपण कार्यक्रम का नेतृत्व शिव कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर उपस्थित संस्था अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से पौधारोपण कर धरती को हरा भरा बनाने के अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की पौधों को लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी करनी होगी। तमाम प्राकृतिक आपदाओं को रोकने के लिए पौधारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। संस्था इस बार एक पेड़ मेरे गांव के नाम से अभियान के साथ पर्यावरण के प्रति ग्रामीणों को जागरुक करने का काम करेगी। पौध रोपण में सत्य व्रत मिश्र, जनार्दन मिश्र, दीपक मिश्र, सरवन गौड़, सुरेखा मिश्रा, साधना मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *