महर्षि बामदेव मनोरंजन मेला का सदर विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन
1 min readबांदा

बांदा नगर क्षेत्र के जी०आई०सी० मैदान पर लगे बांदा महर्षि बामदेव मनोरंजन मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू भी मौजूद रहीं। इस दौरान सदर विधायक का, कार्यक्रम संयोजक नीरज निगम एवं प्रदर्शनी संचालक प्रवीण कुमार द्विवेदी, पंकज निगम एवं राघवेंद्र (बादल) ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया साथ ही अन्य पदाधिकारियों का भी स्वागत किया। मेले का उद्घाटन फीता काटने के पश्चात सदर विधायक ने मेले के मंदिर में पहुंचकर भगवान गणेश की आरती उतारी एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक नीरज निगम, प्रदर्शनी संचालक प्रवीण कुमार द्विवेदी, पंकज निगम एवं राघवेंद्र बादल द्वारा सदर विधायक को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया साथ ही अन्य पदाधिकारियों को भी अंगवस्त्र भेंट कर एवं मोमेंटो चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
सदर विधायक ने कहा कि यह मेला जनता के लिए समर्पित है जहां बच्चों के लिए आकर्षक मनोरंजन एवं खाने पीने इत्यादि चीजों को व्यवस्था है एवं बड़े बुजुर्ग भी यहां के आकर्षक एवं मनोरम सुंदर दृश्य का आनंद उठा सकते हैं, उन्होंने कहा कि शहर वासियों के लिए यह मेला आगामी दिनों तक चलेगा जिसमें कई सारी व्यवस्थाएं और सभी के लिए कुछ न कुछ जरूर है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्कर द्विवेदी, नगर अध्यक्ष भाजपा दक्षिणी राजेश कुमार गुप्ता (रज्जन), भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता उत्तम सक्सेना, वार्ड मेंबर विश्व प्रकाश श्रीवास्तव , राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि० के प्रदेश महासचिव अभिनाश श्रीवास्तव, प्रवीण निगम, विशाल श्रीवास्तव, संजीव बघेल सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में आए हुए पत्रकारों को भी अंगवस्त्र एवं गिफ्ट पैक भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसमें मितेश कुमार, रूपा गोयल, संध्या धुरिया, पूरन राय, प्रीती साहू, राजेंद्र मिश्रा, मदन गुप्ता, भगत सिंह, सहित तमाम पत्रकार लोग मौजूद रहे।
