April 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डाक विभाग ने राम वन गमन पर विशेष डाक आवरण जारी

1 min read
Spread the love

अयोध्या

डाक विभाग के माध्यम से अयोध्या मण्डल के प्रवर अधीक्षक हरे कृष्ण यादव, अयोध्या प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्टमास्टर अनुज कुमार सिंह तथा प्रयाग फिलेटलिक सोसायटी के अध्यक्ष ने प्रधान डाकघर अयोध्या में जारी किया दिव्यदीपोत्सव विशेष डाक आवरण व विरूपण जारी किया

प्रवर अधीक्षक डाकघर हरे कृष्ण यादव, सीनियर पोस्टमास्टर अनुज कुमार सिंह तथा प्रयाग फिलेटलिक सोसायटी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार बन्सल ने विशेष आवरण का विरूपण किया। मुख्य विपणन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह, प्रयाग फिलेटलिक सोसायटी के राहुल गांगुली, व्यापार मण्डल अयोध्या के उत्तम बन्सल साथ मे मौजूद रहे।

इस विशेष आवरण का विमोचन अयोध्या प्रधान डाकघर में प्रवर अधीक्षक डाकघर के द्वारा जारी किया गया।

यह विशेष आवरण भारतीय डाक विभाग और प्रयाग फिलेटलिक सोसायटी, प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में जारी किया गया।

प्रवर अधीक्षक श्री यादव ने कहा कि श्री राम को त्याग का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण त्याग किए,जैसे कि पिता के वचन का पालन करने के लिए वनवास, सीता का त्याग, और राजधर्म का पालन त्याग का प्रतीक है, इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम कहा गया है मर्यादाओं का पालन करने वाला श्रेष्ठ पुरुष’। यह शब्द विशेष रूप से भगवान राम के लिए इस्तेमाल होता है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में हर क्षेत्र में मर्यादाओं का पालन किया और एक आदर्श जीवन व्यतीत किया।

राम वन गमन के विशेष आवरण से ज्ञान का प्रकाश संचार सम्भव है त्रेता-युग के उन जीवन-मूल्यों, लोक-आस्थाओं और प्राचीन धर्म-संस्कृति के सारवान तत्वों की जीवंत पुनर्स्थापना है जो हमारी भारतीय चेतना परम्परा के अजस्र प्रवाह व उसकी प्राणमयता को व्यंजित करती है। भगवान राम का विग्रह सनातन भारतीय जीवन-परम्परा की संश्लिष्टता व लोकजीवन में उसकी अर्थच्छवियों को समेटने वाला सर्वाधिक महत्वपूर्ण उपादान है ।

इस दौरान प्रयाग फिलेटलिक सोसायटी के श्री बन्सल ने बताया कि राम वन गमन के विशेष आवरण से देश विदेश के पर्यटक अयोध्या दर्शन करने को बढ़ावा मिलेगा । सीनियर पास ने बताया कि विशेष आवरण का मूल्य रु. 25/- रखा गया है तथा ये फिलेटलिक ब्यूरो के माध्यम से बिक्री किये जायेंगे।

इस दौरान प्रयाग फिलेटलिक सोसायटी के श्री गांगुली ने बताया कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात यह विशेष आवरण और खास है प्रयाग फिलेटलिक सोसाइटी प्रयागराज अयोध्या की संस्कृति धरोहर को विश्व पटल पर लाने के लिए विशेष कवर के माध्यम से तत्पर है । ज्योतिरादित्य सिंह, जितेन्द्र यादव, जयशंकर प्रसाद वर्मा, सहायक पोस्टमास्टर अतुल उपाध्याय, राहुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *