प्राथमिक विद्यालय से चोरी हुए 02 छत के पंखे को बरामद कर, पंखा खरीदने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
1 min readबलरामपुर

जनपद के थाना को0 जरवा जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा प्राथमिक विद्यालय से चोरी हुए 02 छत के पंखा को बरामद कर चोरी का पंखा खरीदने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण- वादिनी श्रीमती बच्ची देवी पत्नी स्व0 धनीराम निवासी ग्रा0 गौरा विश्रामपुर थाना को0 जरवा बलरामपुर की तहरीरी सूचना के आधार पर कि दिनांक 31.05.2025 को प्रात: गांव के नंदलाल द्वारा मुझे बताया गया कि स्कूल का दरवाजा टूटा है तब मैने जाकर देखा तो स्कूल में लगे 03 छत के पंखे गायब थे इस संबंध में दिनांक 01.06.2025 को थाना को0 जरवा में मु0अ0सं0 22/2025 धारा 305(e)/317 (2)BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा थाना को0 जरवा क्षेत्रांतर्गत प्राथमिक विद्यालय में हुई उक्त चोरी की घटना के सफल अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पांडेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री बृजनंदन राय के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सुरेश चन्द्र पांडेय के कुशल नेतृत्व में –
थाना को0 जरवा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 22/2025 धारा 305(e)/317 (2)BNS से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त बैतुल्ला पुत्र रऊफ निवासी रामपुर चौहत्तर थाना कोतवाली जरवा जनपद बलरामपुर ग्राम रामपुर चौहत्तर से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से प्राथमिक विद्यालय गौरा विश्रामपुर थाना कोतवाली जरवा से चोरी किए गए 2 पंखों की बरामदगी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
पूछताछ का विवरण – बैतुल्ला पुत्र रउफ निवासी रामपुर चौहत्तर थाना कोतवाली जरवा बलरामपुर से कड़ाई से पूछने पर बताया कि साहब दो तीन दिन पहले मुझे सन्तोष पुत्र त्रिवेणी निवासी ग्राम गौरा विश्रामपुर थाना कोतवाली जरवा जनपद बलरामपुर गाँव के पास मिला था उसने मुझे दो पंखे मैरुन कलर के दो सौ रुपये मे बेच दिये थे मुझे नही पता था कि यह चोरी का पंखा है अगर पता होता तो मै इनको नही खरीदता ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
बैतुल्ला पुत्र रऊफ निवासी रामपुर चौहत्तर थाना कोतवाली जरवा जनपद बलरामपुर
गिरफ्तार कर्ता टीम –
उ0नि0 महेंद्रनाथ सिंह
HC संतोष कुमार
कां0 सुनील कुमार
