स्कूल के निदेशक विशाल गुप्ता बने भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष
1 min readअयोध्या:
जयपुरिया स्कूल के निदेशक विशाल गुप्ता को भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग महासंघ की आम सभा बैठक में उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह बैठक रविवार को नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर संघ के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। डा राकेश मिश्र को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने विशाल गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। विशाल गुप्ता, अयोध्या के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के ज्येष्ठ पुत्र हैं।

