February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी जे. रीभा ने किया ग्राम आलमपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

1 min read
Spread the love

बांदा

जिलाधिकारी बांदा, जेoरीभा ने विकासखंड बबेरू के ग्राम आलमपुर मैं तालाब के जीवन आधार कार्य एवं अन्य विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम में स्थित तालाब की खुदाई कार्य की प्रगति का जायज़ा लिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि तालाब की खुदाई कार्य को गति प्रदान की जाए ताकि बरसात से पूर्व सभी आवश्यक कार्य समय से पूर्ण कर लिए जाएं। साथ ही उन्होंने तालाब के जीवनदायिनी आधारभूत ढांचे को मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाने के निर्देश भी दिए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने
मुर्वल गांव में स्थापित टी एच आर पी प्लांट का निरीक्षण किया, जहां पर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार तैयार किया जाना पाया गया उन्होंने डीसी एनआरएलएम एवं खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए की गुणवत्ता के साथ पोषाहार को तैयार कर आंगनबाड़ी केदो में वितरित किया जाए l निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट में तैयार किए जा रहे प्यूषित (fortified) हर एवं मां (Ready-to-Eat) उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की।

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित किए जाने वाले कोषाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले पोषाहार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का तत्काल पालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *